HomeHimachalSirmaurसाधु का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज, सिर...

साधु का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज, सिर और शरीर पर मिले थे चोटों के निशान, नाहन में पोस्टमार्टम

सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं। साथ ही सीडीआर को भी खंगाला जा रहा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब की शिवपुर पंचायत के चिंतपूर्णी मंदिर से साधु सोम गिरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया।

दरअसल, मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले। लिहाजा, मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने फोरेसिंक टीम के निरीक्षण और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार देर शाम इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चयनित होगा एक सौर मॉडल गांव, मिलेगी एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं। साथ ही सीडीआर को भी खंगाला जा रहा है। हत्या की इस वारदात को एक व्यक्ति ने अंजाम दिया या फिर इसमें इससे अधिक लोग शामिल हैं, यह सब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पैसों के लालच में साधु से लूट की थ्यौरी से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है। इस दिशा में भी जांच की जा रही है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फोरेसिंक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें:  खेलों में विशेष उपलब्धि के लिए कोच धर्मेंद्र चौधरी सहित इन 4 छात्राओं को सम्मान, SDM ने नवाजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More