HomeHimachalSirmaurपहलगाम नरसंहार के विरोध में सराहां में सड़कों पर उतरे लोग, लगे...

पहलगाम नरसंहार के विरोध में सराहां में सड़कों पर उतरे लोग, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

यह रैली सराहां बाईपास से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र में गुजरी और नए बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस दौरान सराहां बाजार के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन में एकजुटता दिखाई।

सराहां : कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को पच्छाद क्षेत्र के सराहां में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। व्यापार मंडल सराहां, स्थानीय दुकानदार, क्षेत्र की महिलाएं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), किसान सभा और एकल विद्यालय की महिलाओं समेत सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकाली और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह रैली सराहां बाईपास से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र में गुजरी और नए बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस दौरान सराहां बाजार के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन में एकजुटता दिखाई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 4 सड़क हादसे: एक पर्यटक की गई जान, छह घायल; नाहन में पुलिस कर्मी से मारपीट

पाकिस्तान के कायरतापूर्ण रवैया से गुस्साए महिला और पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लेकर और बुलंद आवाज में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों ने पहलगाम के निर्दोष पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए करीब 4 घंटे तक बाजार बंद रखा।

रैली में शामिल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता विनोद शर्मा, देवांशु शर्मा और हिंदू जागरण मंच सिरमौर के अध्यक्ष राजकुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों द्वारा पहलगाम में किया गया नरसंहार अक्षम्य है और इसकी भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस कृत्य में देश के किसी भी गद्दार की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे भी कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष नागरिक, जवान या किसान को अपनी जान न गंवानी पड़े।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में प्रतिबंधित सिरप की शीशियों के साथ ददाहू का ये शख्स गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More