HomeHimachalSolanसोलन में चरस के साथ शिलाई के युवक समेत 2 धरे, एक...

सोलन में चरस के साथ शिलाई के युवक समेत 2 धरे, एक के खिलाफ पहले भी 2 केस

मामले के अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के बाद उन्हें बीएनएसएस 2023 की धारा 35(3) BNSS के प्रावधानों के अनुसार नोटिस देकर पाबंद किया गया।

सोलन : पुलिस ने 2 युवकों को नशा रखने के आरोप में हिरासत में लिया है।आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोलन शहर की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान कसाई गली सोलन में दो युवक बैठे पाए गए जो पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम ने दोनों को काबू किया।

इनकी पहचान निखिल (21) निवासी गांव गुदीमानपुर, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हाल किरायेदार सोलन और पीयुष कुमार (25) निवासी गांव धोबीघाट, सोलन के तौर पर हुई।

जब उनके बैग की तलाशी ली गई जो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा, पुलिस थाना सदर सोलन में इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के बाद उन्हें बीएनएसएस 2023 की धारा 35(3) BNSS के प्रावधानों के अनुसार नोटिस देकर पाबंद किया गया।

ये भी पढ़ें:  रोहड़ू घटना को लेकर नाहन में विरोध प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ मांगी कठोर कार्रवाई

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त मामले में संलिप्त एक आरोपी पीयुष कुमार के विरुद्ध चिट्टा/हेरोइन के 2 मामले पंजीकृत हुए हैं, जिसमें 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ था। वहीं, दूसरे आरोपी निखिल के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। उधर, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More