HomeHimachalSolanड्रग फ्री हिमाचल का संदेश लेकर दौड़े मैराथन रनर अभय रैना, सुबह...

ड्रग फ्री हिमाचल का संदेश लेकर दौड़े मैराथन रनर अभय रैना, सुबह 4 बजे शुरू की रन फॉर लाइफ

अभय ने कहा कि मैं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए दौड़ रहा हूं।ये भी पढ़ें :

सोलन : गुजरात में रहने वाले मैराथन रनर अभय रैना ने ड्रग फ्री हिमाचल का संदेश लेकर सुबह 4 बजे सोलन की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी मंदिर से दौड़ शुरू की। मां का आशीर्वाद लेने के बाद वह यहां से औच्छघाट, नौणी, यशवंतनगर, सनौरा होते हुए सुबह 10 बजे राजगढ़ पहुंचे। यहां से अब उनके कदम फागू की तरफ बढ़ रहे हैं।

दौड़ का समापन शिरगुल महाराज की जन्मस्थली शाया मंदिर में होगा। वह सोलन व सिरमौर के दो जिलों को कवर कर कुल 56 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उनको लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। दौड़ के दौरान उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इसके साथ वह नशामुक्त हिमाचल की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सालाना 8 करोड़ का कारोबार कर रही सिरमौर की ये सहकारी सभा, जुड़े हैं 9 राजस्व गांव के 600 शेयर होल्डर्स

बता दें कि अभय रैना का बचपन राजगढ़ क्षेत्र में बीता है और उन्होंने सोलन कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की। गुजरात के अहमदाबाद में वह इंश्योरेंस कंपनी चलाते हैं। उनका वजन बढ़ने लगा था। उन्हें दौड़ने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने रनिंग शुरू की और वह 2018 से अब तक दौड़ लगा रहे हैं।

दिल्ली व मुंबई मैराथन के अलावा वह अल्ट्रा मैराथन भी में भी हिस्सा लेते आ रहे हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन से वह काफी आहत हैं और उन्होंने युवाओं के जागरूक करने और नशे से दूर रहने के लिए यह दौड़ लगाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें:  होली के दिन हिमाचल में बड़ी वारदात, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल

अभय रैना ने बताया कि यह सिर्फ एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव, जीवन और आशा के लिए एक आंदोलन है, जो आज के युवाओं को नशे की लत से दूर रहने, अपनी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें।

अभय ने कहा कि मैं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए दौड़ रहा हूं।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कालेज नाहन में एक और चमत्कार ! डॉ. अनिकेता ने फिर बचाई कोमा में गई महिला की जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More