HomeHimachalHamirpurराज्य चयन आयोग ने घोषित किया TGT मेडिकल का फाइनल परिणाम, 166...

राज्य चयन आयोग ने घोषित किया TGT मेडिकल का फाइनल परिणाम, 166 उम्मीदवारों का चयन

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के दो पद खाली रह गए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25003 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 12,866 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11,065 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 502 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

2 से 7 मार्च तक इन दस्तावेजों की जांच के बाद 166 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के दो पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  हैदराबाद में बेबस हुआ हिमाचल का किसान पिता, एक आंख खो चुका मासूम, दूसरी बचाने की जंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More