बीबीएन : नालागढ़ पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गांव बगलैहड़ में गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तालाशी ली। गाड़ी में 2 लोग सवार थे। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार और प्रदीप कुमार निवासी गांव खनेरी, डाकघर कोठी, तहसील आनी (कुल्लू) के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।