HomeAccidentमंडी में सड़क हादसा : खाई में लुढ़का टिपर, चालक की गई...

मंडी में सड़क हादसा : खाई में लुढ़का टिपर, चालक की गई जान

ब्रह्म फाल्ड के समीप पहुंचते ही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि खराब सड़क हादसे की वजह बनी।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के तहत ब्रह्म फाल्ड में हुए सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन कुमार (40) पुत्र सूरत राम निवासी गांव चौकी (कलौंगा), डाकघर टौर जाजर, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के तौर पर हुई है। ये हादसा मंडप-चह सड़क पर बीती मध्यरात्रि पेश आया।

जानकारी के अनुसार जीवन कुमार गाड़ी में रेत बजरी लेकर जा रहा था। ब्रह्म फाल्ड के समीप पहुंचते ही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि खराब सड़क हादसे की वजह बनी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जीवन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और आगामी कार्रवाई जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More