HomeSportsसिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75...

सिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नाहन|
जिला सिरमौर में पहली बार मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 35 से 75 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. ये आयोजन जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा. यह जानकारी रविवार को नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने दी.

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी कड़ी में जिला में पहली बार 8 और 9 फरवरी को जिला स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 35 से 75 वर्ष के खिलाड़ी अलग-अलग कैटागिरी की बैडमिंटन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. ये टूर्नामेंट नाहन के इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:  नाहन में बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप : इन आयु वर्गों में ये बने विजेता

सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि अलग-अलग जिलों में ये टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं. इसके बाद जिला स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट भी नाहन में ही आयोजित किया जाएगा.

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रमेश ठाकुर, राज्य कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिव संजय कालिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, जिला एसोसिएशन के कैशियर योगेश ठाकुर आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More