HomeSportsनेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता:  सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल टीम

नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता:  सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल टीम

सोलन : टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. गाजीपुर में आयोजित 26वीं नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने मिक्सड डबल्स में बिहार, आंध्र प्रदेश, यूपी व गुजरात की टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव गोबिंद सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की गर्ल्स टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है. हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. हिमाचल की टीम कोच नितेश कुमार व ज्ञान मेहता की देखरेख में इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है.
ये खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
जूनियर ब्वॉयज टीम में रजत, पीयूष, कार्तिक, युग, तेजस ठाकुर, कार्तिक ठाकुर व आदर्श भंडारी शामिल है. इसी प्रकार सब जूनियर टीम में सपनेश, संजय, दक्ष रावत, अभिज्ञ, शाविक, आदित्य व अभिमन्यु चौहान शमिल हैं. इसी प्रकार हिमाचल सब जूनियर गर्ल्स टीम में दीपांशी, निवेदिता, रितिका, पल्लवी, प्रीतिका, आस्था व हर्षिता जबकि जूनियर गर्ल्स टीम में दिव्यांशी चौहान, प्रिया, पलक, जुन्नू, अंजलि और गुंजन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More