HomeSportsशारजहां में पैरा एथलीट वीरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़ में जीता सोना,...

शारजहां में पैरा एथलीट वीरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़ में जीता सोना, नाहन में डीसी ने किया सम्मानित

नाहन|
संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वीरवार को नाहन पहुंचे पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह को डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने सम्मानित किया. दरअसल, पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर वीरेंद्र ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है.

इस उपलब्धि पर डीसी ने उन्हें बधाई दी और शाॅल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने शारजहां में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है.

डीसी ने कहा कि वीरेंद्र ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया. पैरा एथलीट ने 1,500 व 800 मीटर दौड़ में भी देश को रजत पदक दिलाया है.

ये भी पढ़ें:  पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटा सिरमौरी धावक वीरेंद्र

बता दें कि वीरेंद्र सिंह सिरमौर जिला की श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के लगनू गांव के रहने वाले हैं, जो आयुष विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं. इससे पहले भी कई उपलब्धियां उनके नाम हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More