HomeSportsसिरमौर वूमेन सीनियर हैंडबॉल टीम के ट्रायल 8 मई को, मिलेगा स्टेट...

सिरमौर वूमेन सीनियर हैंडबॉल टीम के ट्रायल 8 मई को, मिलेगा स्टेट खेलने का मौका

ट्रायल पांवटा साहिब के कोटडी व्यास खेल मैदान में होंगे। जिन खिलाड़ियों की जन्म तारीख 2009 से पहले की है, वह ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

नाहन : हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में 32वीं सीनियर स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप जिला मंडी के एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में 10 व 11 मई को आयोजित होगी।

सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सीनियर वूमेन स्टेट के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 8 मई को लिए जाएंगे। ये ट्रायल पांवटा साहिब के कोटडी व्यास खेल मैदान में होंगे।

उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों की जन्म तारीख 2009 से पहले की है, वह ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल के लिए खिलाड़ी को निर्धारित तिथि पर शाम 3:30 बजे कोटडी व्यास के खेल मैदान में रिपोर्ट करनी होगी। इसके लिए खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और फॉर्म साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  धगेड़ा और जमटा समेत जिले के पांच पशु औषधालयों पर ताला, पशुओं का स्वास्थ्य रामभरोसे

एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, महासचिव हुकम शर्मा और धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन सिरमौर सीनियर स्टेट की टीम के लिए होगा। ये टीम सुंदरनगर में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी।

सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों कोच धर्मेंद्र चौधरी शारीरिक शिक्षक कोटडी व्यास, कुलवंत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हृदयविदारक हादसा: लाल ढांग के पास मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, पिता और दो मासूम बेटियों समेत 4 की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More