HomeAccidentनाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर दो हादसे, पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बोलेरो भी...

नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर दो हादसे, पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर 2 अलग-अलग सड़क हादसे पेश आए हैं। पहले हादसे में पेट्रोल से भरा एक टैंकर हाईवे किनारे पलट गया। वहीं, अन्य हादसे में एक बोलेरो वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर पच्छाद क्षेत्र में 2 अलग-अलग सड़क हादसे पेश आए हैं। पहले हादसे में पेट्रोल से भरा एक टैंकर हाईवे किनारे पलट गया। वहीं, अन्य हादसे में एक बोलेरो वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों दुर्घटनाएं मंगलवार देर शाम सामने आईं। सराहां पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल से भरा एक टैंकर सराहां की तरफ से किन्नौर जा रहा था। जैसे ही टैंकर चरानी घाट के समीप पहुंचा तो अचानक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान अति ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर ने आग नहीं पकड़ी। हालांकि, चालक ने बेकाबू हुए टैंकर को काबू करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन मोड़ गहरा होने के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। बड़ी बात ये है कि इस हादसे में चालक की जान बच गई।

ये भी पढ़ें:  बढ़ती महिला हिंसा रोक पाने में सरकारें असफल, जनवादी समिति ने घेरी केंद्र सरकार और भाजपा नेता

वहीं, एक अन्य हादसे में चरावग के समीप एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त वाहन में एक महिला सहित तीन लोग सवार थे। इस दुर्घटना में महिला को काफी चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें लगीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सराहां पुलिस ने इस दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ये हादसा चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया।

ये भी पढ़ें:  युवाओं को नशा बेचने की फिराक में थे ये दोनों शख्स, पुलिस ने दबोचे, स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More