HomeSportsसिरमौर की ये खिलाड़ी भूटान में खेलेगी थर्ड पेसापालो एशिया कप, सीनियर...

सिरमौर की ये खिलाड़ी भूटान में खेलेगी थर्ड पेसापालो एशिया कप, सीनियर टीम में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

नाहन : जिला सिरमौर की दीपिका ठाकुर का चयन भूटान में अगले माह आयोजित होने वाले थर्ड पेसापालो एशिया कप के लिए हुआ है. उनके चयन से जिला सिरमौर में खुशी की लहर है. दीपिका शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रास्त गांव की रहने वाली हैं.

एशिया कप में चार से पांच देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल होंगे. इस कप में विभिन्न वर्गों की टीमें अपनी प्रतिभा दिखाएंगी. दीपिका पेसापालो गेम में महिला सीनियर टीम से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

पिता पंचराम के घर जन्मी दीपिका ठाकुर इससे पहले भारत की टीम का नेतृत्व कर एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. दीपिका ने बताया कि वह एशिया कप के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और इस मर्तबा वह गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी. उन्हें इस खेल के लिए शिलाई के जरवा के कुल्हा गांव के बाबूराम स्पॉन्सर कर रहे हैं, जो बंधन एग्रीटेक कंपनी में एएसएम के पद पर तैनात हैं.

ये भी पढ़ें:  युवाओं को चिट्टे की सप्लाई की फिराक में था ये आदतन नशा तस्कर, पुलिस ने धरा

बता दें कि पेसापालो एक तेज गति वाला बल्ला और गेंद का खेल है, जो फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल है. इसे अक्सर फिनिश बेसबॉल भी कहा जाता है. इस खेल में एक टीम गेंद को मारकर और बेस से दौड़कर स्कोर करने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी टीम गेंद को पकड़कर और रनर्स को आउट करके बचाव करती है. काफी समय से इस खेल को कई अन्य देशों में भी खेला जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस और प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दो धरे, अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More