HomeRashifalराशिफल 6 मई 2026: पंचमी तिथि पर सिद्ध योग का संयोग, जानिए...

राशिफल 6 मई 2026: पंचमी तिथि पर सिद्ध योग का संयोग, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग | 6 मई 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: मूल करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: सिद्ध वार: बुधवार

आज का पंचांग | 6 मई 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: मूल
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: सिद्ध
वार: बुधवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:15am-08:56am
10:36am-12:17pm
राहुकाल: 12:17pm-01:58pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:50am-12:44pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आपको मिल जाएंगे। घरेलू कामकाज आपको ज्यादातर वक्त व्यस्त रखेंगे। आपके महंगे तोहफे भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे, लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शिवजी या पीपल के पेड़ के नीचे दो या पांच पीले नींबू रखें।

वृष राशि
अवांछित विचार दिमाग में छा सकते हैं। खुद को शारीरिक व्यायाम का मजा लेने दें। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आई हैं। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुशमिजाज और जिंदादिल बनाए रखेगा। अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। अगर आप कोशिश करें तो आप जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : दूध की एक थैली किसी गरीब महिला को दान करें।

मिथुन राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपके जहन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए खुशी के पलों को लाएगा। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त मौके आज आपके पास हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : भगवान पर भरोसा रखें।

कर्क राशि
हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको जरूरी आराम देगा। आप खुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे संबंधी हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद कीमती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : श्री दुर्गा की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 25 दिसंबर का दिन किसके लिए बन रहा खास, साथ में जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

सिंह राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खास तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं, लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : तांबे के चकोर टुकड़े पर केसर लगाकर लाल वस्त्र में लपेटकर पूर्व दिशा की ओर किसी निर्जन स्थान पर दबा दें।

कन्या राशि
आपको जल्द से जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए जरूरत से ज्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  शिलाई के पश्मी पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, छत्रधारी चालदा महासू महाराज से लिया आशीर्वाद

तुला राशि
जीत का जश्न आपके दिल को खुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशगवार कर देंगे। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशगवार हो जाएगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शरीर पर सरसों का तेल लगाएं।

वृश्चिक राशि
रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। घर में साफ सफाई की जरूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कसकर जुट जाएं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। अगर आप यकीन करते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज खाने में ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का प्रयोग करें।

धनु राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। माता पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज्यादा ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अपने प्रिय की छोटी मोटी भूल को अनदेखा करें। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज लाल मसरी की दाल किसी गरीब को दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 25 जनवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

मकर राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : देवी के मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। जिस पर आप यकीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राजी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आएगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : आज कांसे का दान करें।

मीन राशि
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुंचा सकते हों। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें, लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के रोमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखाएगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : कांसे की कोई चीज धारण करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More