Home Weather अगले 12 घंटों में हिमाचल के इन जिलों में भारी से बहुत...

अगले 12 घंटों में हिमाचल के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश से बाढ़, भूस्खलन और सड़कों पर जलभराव की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा सबसे अधिक है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है।

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी दी गई है, उनमें चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी और ऊना शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश से बाढ़, भूस्खलन और सड़कों पर जलभराव की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा सबसे अधिक है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  उपलब्धि: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत हुए पाइनग्रोव के निदेशक एजे सिंह

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।