होमHimachalनाहन हिंसक झड़प मामले में सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों पक्षों...

नाहन हिंसक झड़प मामले में सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों पक्षों के 11 लोग गिरफ्तार

इस खूनी झड़प के दौरान पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

नाहन : ऐतिहासिक शहर नाहन के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में सिरमौर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में वाल्मीकि मोहल्ला और मोहल्ला गोविंदगढ़ के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया, जिन्हें 28 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि इस खूनी झड़प के दौरान पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और घटना में कथित तौर पर संलिप्त पाए गए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:  ट्रक में हो रही थी इस नशे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, चालक समेत दो युवक गिरफ्तार 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वाल्मीकि मोहल्ला नाहन निवासी वासु (37), शिवराज (29), विद्यासागर उर्फ राहुल (31), आर्यन (19) और आर्यवीर उर्फ आदि शामिल हैं। वहीं, मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल (24), कुलविंद्र सिंह उर्फ खोजु (24), सुखविंद्र सिंह उर्फ गप्पू (21), गुरजीत सिंह उर्फ गुज्जू (27), तेजपाल सिंह उर्फ तेजू (19) और सोहन सिंह (21) को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शुल्क में 5.25 लाख की कथित हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर केस, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की आम जनता से अपील
जिला सिरमौर पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। एसपी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें:  चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर माजरा पुलिस ने किया पर्दाफाश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More