HomeHimachalChambaजिस सांप ने डसा, उसी सांप को पकड़कर अपना इलाज करवाने अस्पताल...

जिस सांप ने डसा, उसी सांप को पकड़कर अपना इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप

सांप को देखते ही डॉक्टर और अन्य स्टाफ में भी हड़कंप मच गया...

चंबा : सांप… जिसको देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि काटने (डसने) के बाद उसकी मानसिक हालत कितनी डरावनी होती होगी। क्योंकि ऐसे मामलों में ज्यादातर लोगों की मौत सिर्फ घबराने से हो जाती है।

इसके विपरीत हिमाचल में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आया है कि सांप के डसने के बावजूद बिना विचलित हुए ये शख्स न केवल अपना इलाज करवाने अस्पताल पहुंच गया, बल्कि जिस सांप ने उसे डसा था, उसे भी वह पकड़कर अपने साथ ले गया। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा का है।

ये भी पढ़ें:  जुन्गा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती, डॉ. सोनिका ठाकुर ने किया ज्वाइन

दरअसल, मेहला गांव के रमेश कुमार को एक सांप ने डस लिया था। फिर क्या…? उन्होंने उसे पकड़कर लिफाफे में बंद किया और उसे लेकर मेडिकल कालेज चंबा पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि रमेश कुमार पूर्व सैनिक हैं। उन्हें एक सांप ने काट लिया था और वह उसी सांप को एक लिफाफे में बंद करके अपने साथ ले आए। मेडिकल कालेज में पहुंचे रमेश कुमार ने डाक्टरों को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है।

डॉक्टरों ने जब उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि सांप ने ही काटा है तो रमेश कुमार ने लिफाफे में बंद उस सांप को डॉक्टरों के सामने रख दिया। सांप को देखते ही डॉक्टर और अन्य स्टाफ में भी हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल निर्माता के गृह क्षेत्र की इन सड़कों सहित परीक्षा हॉल और मंदिर के मंच का लोकार्पण

रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक सांप ने तब काट लिया था जब वे उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। वे अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने का काम करते आए हैं। उन्होंने सोचा कि डॉक्टर को सांप की प्रजाति पहचानने में आसानी होगी, इसलिए वे काटे गए सांप को अपने साथ ले आए।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि रमेश कुमार को तुरंत एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने उनकी सूझबूझ की सराहना की। इससे सांप की प्रजाति जानने से इलाज में काफी मदद मिली।

ये भी पढ़ें:  भटियात विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष, 19 अप्रैल को सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More