HomeHimachalकोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, भूमि...

कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश

इस केंद्र में कुल 100 बिस्तरों की क्षमता होगी। यहां पुस्तकालय, व्यायामशाला, खेल गतिविधियों, योग साधना और कौशल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सकों और नर्सों एवं अन्य स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिला के कोटला-बड़ोग में आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण को लेकर मंगलवार को यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र में कुल 100 बिस्तरों की क्षमता होगी। यहां पुस्तकालय, व्यायामशाला, खेल गतिविधियों, योग साधना और कौशल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सकों और नर्सों एवं अन्य स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 534.36 लाख रूपये स्वीकृत किए हैं और अगर आवश्यकता हुई तो अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सैनधार क्षेत्र में 2 महीने से गैस सप्लाई ठप, लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- किल्लत नहीं तो क्यों नहीं पहुंच रही गाड़ी

बैठक में डीसी सोलन और डीसी सिरमौर वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें निर्देश दिए कि इस केंद्र की स्थापना के लिए पशु पालन विभाग की भूमि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को स्थानांतरित की जाए।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव विधि राजीव बाली, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सुमित किमटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 15.50 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की टीम की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More