राशिफल : आज इन जातकों को अलर्ट रहने की खास जरूरत, जानें अपना गुड लक

आज का पंचांग (24 अक्टूबर 2025) तिथि : तृतीया नक्षत्र : अनुराधा करण : तैतिल पक्ष : शुक्ल योग : सौभाग्य वार : शुक्रवार

0

आज का पंचांग (24 अक्टूबर 2025)
तिथि : तृतीया
नक्षत्र : अनुराधा
करण : तैतिल
पक्ष : शुक्ल
योग : सौभाग्य
वार : शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:30am-10:41am
राहुकाल: 10:41am-12:01pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:27pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद

वृष राशि
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बनी रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि
आप किसी भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। किसी को पैसा उधार न दें। कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

ये भी पढ़ें:  देवभूमि हिमाचल में जिला सिरमौर से प्रवेश करेगी दिव्य रथ यात्रा

कर्क राशि
आज पेट संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। शरीर में आज नसों का विकार उत्पन्न हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। आज आपको जबरदस्ती दबाने की कोशिश की जा सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

सिंह राशि
आज आप अपने शौक के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। परिवार के फैसले से आज आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खानपान की चीजों पर संयम भारत ने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि
आज आपको हार्ट संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राएं थकने वाली रहेंगी। आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: कॉफी

ये भी पढ़ें:  श्री दुद्धेश्वर महादेव : पांडवों ने की थी शिव आराधना; हर सोमवार लगता है भक्तों का मेला

तुला राशि
स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से आज आप किसी की राय ले सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गोल्डन

धनु राशि
आज आप किसी बदनामी वाले कांड में फंस सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ में झगड़ा न करें। आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी नीला

ये भी पढ़ें:  सोमवती अमावस्या पर श्री रेणुका जी झील में शाही स्नान, सैकड़ों ने नवाया शीश

मकर राशि
आज आप सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। आज आप अपने आप को शांत रखने के लिए किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कोई पुरानी परेशानी आज हल हो सकती है। चोट लगने का खतरा बना रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मैजेंटा

कुंभ राशि
आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कोई कर्जदार पैसे की मांग कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

मीन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गोल्डन

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356