HomeHimachalSirmaurकालाअंब में ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा एल्जेन फार्मा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों...

कालाअंब में ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा एल्जेन फार्मा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति स्थापना

एल्जेन हेल्थकेयर लिमिटेड कालाअंब परिसर सोमवार को ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।

कालाअंब : एल्जेन हेल्थकेयर लिमिटेड कालाअंब परिसर सोमवार को ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। कंपनी परिसर में गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। भजन-कीर्तन के बीच गणपति प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर कंपनी प्रबंधन से संजीव कुमार भाटिया, नेहा भाटिया, जीएम रोहित शर्मा, इंदरजीत वासन, रुचिका और मयंक ठाकुर सहित कर्मचारी मौजूद रहे। पंडित प्रदीप शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर गणपति भगवान की स्थापना करवाई। दस दिन चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  बरमाणा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की इन बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, भोपाल में नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में चमका हिमाचल

धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी
एल्जेन फार्मा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों में भी भागीदारी करती रही है। कंपनी की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण और बुजुर्गों की सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में समय-समय पर सहयोग किया जाता है।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सामाजिक विकास में उद्योग जगत की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

एमडी संजीव भाटिया और नेहा भाटिया ने गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सुख, समृद्धि और शुभता के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More