HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर के आदेश : 29 अक्तूबर को सिरमौर में रहेगा 'नो...

DC सिरमौर के आदेश : 29 अक्तूबर को सिरमौर में रहेगा ‘नो फ्लाइंग जोन’

इस दौरान जिलाभर में ड्रोन की उड़ानें, मानव रहित वाहनों (यूएवी), किसी भी प्रकार के एयर क्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) और अन्य हवाई क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियां, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

नाहन : जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि सिरमौर जिला के साथ लगते क्षेत्र में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के मद्देनजर 29 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर में ‘नो फ्लाइंग जोन’ रहेगा।

इस दौरान जिलाभर में ड्रोन की उड़ानें, मानव रहित वाहनों (यूएवी), किसी भी प्रकार के एयर क्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) और अन्य हवाई क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियां, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण एवं संस्था द्वारा इन आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पबियाना स्कूल के 'भूकंप रोधी' मॉडल ने प्रदेश में पाया शीर्ष मुकाम, DC सिरमौर ने फोन पर दी बधाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More