HomeHimachalSirmaurसिरमौर की ये 8 बेटियां राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार,...

सिरमौर की ये 8 बेटियां राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार, सभी एक स्कूल की खिलाड़ीं

24 से 28 अक्टूबर तक बीबीजीत कौर स्कूल, पांवटा साहिब में विशेष प्रशिक्षण लिया। यह कैंप कोच एवं शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी के कुशल देखरेख में चला, जिन्होंने छात्राओं को खेल की बारीकियों में निपुण बनाया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमलकांत मेमोरियल स्कूल की 8 प्रतिभावान खिलाड़ी छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 हैंडबॉल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सलोह, ऊना में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता बनने के बाद मनीषा, प्रीति, प्रिया, खुशबू, अंशवी, रितिका, प्राची और मन्नत अब राज्य स्तर पर अपने जिले और स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इन होनहार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की तैयारी के लिए 24 से 28 अक्टूबर तक बीबीजीत कौर स्कूल, पांवटा साहिब में विशेष प्रशिक्षण लिया।

यह कैंप कोच एवं शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी के कुशल देखरेख में चला, जिन्होंने छात्राओं को खेल की बारीकियों में निपुण बनाया।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से देश को विकास, आत्मनिर्भरता और प्रेरणा की नई दिशा : डॉ. बिंदल

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर, स्टॉफ, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान और सदस्य गण और पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने सभी खिलाड़ी छात्राओं, उनके अभिभावकों और कोच को विशेष बधाई दी है।

प्रिंसिपल और सदस्यों ने इसे सौभाग्य और गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके खिलाड़ी लगातार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

एसएमसी सदस्य सुमन, मुलख राज, राज कुमार, मीरा, स्कूल स्टॉफ चतर चौहान, समाजसेवी राजेश सोहल, सुखविंदर चौधरी, और ‘मेरा गांव मेरा देश एक सहारा’ संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता ने भी इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य क्षेत्र के कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार व्यय करेगी 1,570 करोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More