HomeHimachalSirmaurनाहन कॉलेज में भ्रष्टाचार पर प्रहार : भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में...

नाहन कॉलेज में भ्रष्टाचार पर प्रहार : भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में अंजलि ने मारी बाजी

इस अवसर पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाहन से संजीव कुमार (निरीक्षक) और वीरेंद्र कुमार (कांस्टेबल) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पी.जी. कॉलेज नाहन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाहन के संयुक्त तत्वाधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर भाषण और ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अगरबत्ती प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालक प्रो. ट्विंकल ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाहन से संजीव कुमार (निरीक्षक) और वीरेंद्र कुमार (कांस्टेबल) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें:  विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, पिता की शिकायत पर पति-सास और ननद गिरफ्तार

इस दौरान “भ्रष्टाचार की कीमत: राष्ट्रीय विकास के लिए खतरा” शीर्षक पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में अंजलि चौहान (बीए फर्स्ट) ने पहला स्थान हासिल किया। अंकित शर्मा (बीए फर्स्ट) दूसरे और अदिति शर्मा (बीए फर्स्ट) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भी अंजलि चौहान (बीए फर्स्ट) ने पहले स्थान पर बाजी मारी। अंश (बीए सेकंड) ने दूसरा और आर्यन (बीए थर्ड) तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. विवेक नेगी, डॉ. सरिता बंसल और प्रो. रीना चौहान (IQAC समन्वयक) ने किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा महोत्सव की विजेता रही शीतल शर्मा ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संवाद प्रस्तुत किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया। उप प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना था, जिसे कालेज प्रशासन और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बखूबी निभाया। इस मौके पर प्रो. कमल डोगरा, डॉ. पंकज चांडक और प्रो. अनीता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण: पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियारों से किया था हमला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More