HomeHimachalSirmaurसिरमौर के पारिस का राष्ट्रीय हैंडबॉल में चयन, 69वें नेशनल गेम्स में...

सिरमौर के पारिस का राष्ट्रीय हैंडबॉल में चयन, 69वें नेशनल गेम्स में राजस्थान में करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल बॉयज एवं गर्ल्स टीम के चीफ द मिशन धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पारिस 2 जनवरी तक नेशनल कैंप मंजेहेली, हमीरपुर में कोच विपिन, ओम प्रकाश, रामेश और अन्य प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। इसके बाद 5 से 10 जनवरी तक चित्तौड़गढ़, राजस्थान में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

पांवटा साहिब : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 69वें नेशनल गेम्स में कोटड़ी व्यास पंचायत के शहीद कमलकांत मेमोरियल विद्यालय कोटड़ी व्यास के छात्र पारिस का चयन नेशनल हैंडबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता चित्तौड़गढ़, राजस्थान में आयोजित की जाएगी।

पारिस नवमी कक्षा का खिलाड़ी है और वह पिछले कई वर्षों से अपने कोच धर्मेंद्र चौधरी से हैंडबॉल की बारीकियां सीख रहा है। इस उपलब्धि पर उसके पिता दयाल, भुड़ व्यास ने खुशी व्यक्त की है। वहीं स्कूल स्टाफ, एसएमसी कमेटी और पंचायत में भी खुशी का माहौल है। एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, सुमन, मीरा, मुलकराज, राजकुमार, विद्या देवी, इसराना बेगम, बीना देवी, पवन कुमार और प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि पारिस की उपलब्धि स्कूल के लिए अविस्मरणीय पल है।

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

वहीं, स्कूल स्टाफ में रघुबीर तोमर, चतर चौहान, शशि गुप्ता, उर्मिल शर्मा, किरण कपूर, राकेश, ओम प्रकाश, सुशील शर्मा, ज्योति, किरण लता, सोमनाथ, एचटी अदरिस अहमद और शिक्षाविद अजय शर्मा ने भी पारिस और कोच धर्मेंद्र चौधरी को शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल बॉयज एवं गर्ल्स टीम के चीफ द मिशन धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पारिस 2 जनवरी तक नेशनल कैंप मंजेहेली, हमीरपुर में कोच विपिन, ओम प्रकाश, रामेश और अन्य प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। इसके बाद 5 से 10 जनवरी तक चित्तौड़गढ़, राजस्थान में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। कोच ने उम्मीद जताई कि पारिस और हिमाचल प्रदेश की टीम नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट की हिमाचल हाईकोर्ट को सलाह, चुनी सरकार को काम कर दें, बार-बार हस्तक्षेप ठीक नहीं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More