HomeSportsएशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की ये...

एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की ये एथलीट

सीमा परमार मास्टर्स गेम्स में अब तक 3 बार इंडिया को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। सिरमौर की बेटी सीमा ने 2014 में जापान में हुई मास्टर्स एशियन चैंपियनशिप में जैवलिन में 7वीं पॉजिशन हासिल की थी।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा परमार आगामी 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में आयोजित होने जा रही है।

सीमा परमार इस चैंपियनशिप में हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो और 10 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बड़ी बात ये है कि जिला सिरमौर से वह एकमात्र महिला प्रतिभागी हैं, जो इन खेलों में हिस्सा लेंगी। हाल ही में उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में आयोजित हिल मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में छठा स्थान हासिल किया था।

इससे पहले इसी साल अप्रैल माह में उन्होंने दिल्ली में हुए खेलो इंडिया और उसके बाद हिमाचल के धर्मशाला में नेशनल मास्टर्स गेम्स जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपनी शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए हॉकी और बैडमिंटन के साथ साथ एथलेटिक्स में कुल 7 पदक (4 सिल्वर, 3 ब्रांज) अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें:  युवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के सामने रखकर किया अंतिम संस्कार

यह चैंपियनशिप पहले इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब भारत को इन खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। बता दें कि सीमा परमार जिला सिरमौर के सीनियर सेकंडरी स्कूल धौण में वाइस प्रिंसिपल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। वह इतिहास विषय की प्रवक्ता हैं।

सीमा परमार मास्टर्स गेम्स में अब तक 3 बार इंडिया को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। सिरमौर की बेटी सीमा ने 2014 में जापान में हुई मास्टर्स एशियन चैंपियनशिप में जैवलिन में 7वीं पॉजिशन हासिल की थी।

2016 में सिंगापुर में भी उन्होंने जैवलिन में पार्टिसिपेट कर फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह हिस्सा नहीं ले सकीं।

ये भी पढ़ें:  विमल नेगी मौत मामला : तपा विधानसभा सदन, विपक्ष ने किया वाॅकआउट

2018 में उन्होंने मलेशिया में 5000 मीटर वॉक में कांस्य पदक हासिल किया। मलेशिया में ही उन्होंने 21 किलोमीटर मैराथन में 10वीं पॉजिशन हासिल की थी। सीमा ने 2013 से मास्टर्स गेम्स में शुरुआत की थी।

सोलन के नौणी में वह अपनी एक ग्रुप में बेस्ट एथलीट चुनी गई थी। इससे पहले युवावस्था में भी उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिमाचल को गौरवान्वित किया। अब वह मास्टर्स गेम्स में भी अपनी प्रतिभा बखूबी दिखा रही हैं।

सीमा परमार ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वह देश का नाम पदक हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोकेंगी। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस चैंपियनशिप में 30 देशों के प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें:  Sirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में दहशत का माहौल, दोबारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More