HomeHimachalBilaspurराष्ट्रीय संकल्प दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता...

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भी याद करते हुए एसडीएम राजदीप सिंह ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

बिलासपुर : डीसी कार्यालय परिसर बिलासपुर स्थित बचत भवन में आज राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

शपथ के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों में यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भी याद करते हुए एसडीएम राजदीप सिंह ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें:  लंबित LPG गैस उपभोक्ता जल्द करवाएं e-KYC, वरना सिलेंडर लेने में आ सकती है परेशानी

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, अटूट संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों के माध्यम से भारत को एक मजबूत दिशा प्रदान की। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More