HomeHimachalChambaराज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता के लिए 9 नवंबर को होंगे...

राज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता के लिए 9 नवंबर को होंगे ट्रायल

यह ट्रायल्स 9 नवंबर (रविवार) को सुबह 11 बजे शक्ति स्नूकर क्लब सुरडा में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

चंबा : जिला स्नूकर एंड पूल एसोसिएशन चंबा के सचिव डॉ. अनूप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा आगामी राज्य स्तरीय स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं।

यह ट्रायल्स 9 नवंबर (रविवार) को सुबह 11 बजे शक्ति स्नूकर क्लब सुरडा में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए शक्ति प्रसाद स्नूकर एंड पूल एसोसिएशन चंबा के मोबाइल नंबर 98050-78395 पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:  पंचायतें वसूलेंगी स्वच्छता शुल्क, खुले में कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना, एसओपी जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More