HomeHimachalशूटिंग क्लब धौलाकुआं के ये निशानेबाज राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, बढ़ाया...

शूटिंग क्लब धौलाकुआं के ये निशानेबाज राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, बढ़ाया प्रदेश का मान

हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के निशानेबाजों ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्र निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है।

धौलाकुआं : हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के निशानेबाजों ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्र निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है।

छठी आईआरबी बटालियन धौलाकुआं के शूटिंग कोच इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में 3 निशानेबाजों ने सराहनीय अंकों के साथ राष्ट्रीय निशानेबाजी के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें कोलर के प्रवीण कुमार ने 375/400, रामपुर के प्रियांशु चौधरी ने 372/400 और माजरी के ऋषभ चौधरी ने 366/400 स्कोर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं छठी आईआरबी बटालियन धौलाकुआं के कमांडेंट भागमल ठाकुर ने बताया कि शूटिंग क्लब के सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति निरंतर समर्पण को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं को देशभर में पहचान दिलाई है। उन्होंने सभी निशानेबाजों को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए कठोर प्रशिक्षण को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More