HomeHimachalChambaविधायक डॉ. हंसराज पर फिर गंभीर आरोप; युवती ने Live आकर जान...

विधायक डॉ. हंसराज पर फिर गंभीर आरोप; युवती ने Live आकर जान का खतरा बताया, विधायक बोले- ये सिर्फ साजिश

रोते हुए युवती ने कहा कि धमकियों के चलते वह अपने घर से बाहर रह रही हैं, जबकि उसका परिवार घर पर है। युवती का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक डॉ. हंसराज ने तुरंत सोशल मीडिया पर लाइव आकर सभी आरोपों को निराधार बताया

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली युवती ने गत शनिवार शाम सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुद और अपने परिवार को विधायक से जान का खतरा बताया।

रोते हुए युवती ने कहा कि धमकियों के चलते वह अपने घर से बाहर रह रही हैं, जबकि उसका परिवार घर पर है। युवती ने विधायक के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उसने एक करोड़ रुपये लेकर मामला सुलझा लिया है और विधायक को सबूत पेश करने की चुनौती दी। इसके अलावा युवती ने चुराह के एक अन्य व्यक्ति मुनियान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनुभव शर्मा बने बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर, जीता 11,000 का नगद पुरस्कार

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में भी इसी युवती ने विधायक पर अश्लील मैसेज भेजने और धमकाने का आरोप लगाया था, जिसे बाद में उसने ‘मानसिक तनाव’ बताकर वापस ले लिया था।

विधायक का पलटवार
युवती का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक डॉ. हंसराज ने तुरंत सोशल मीडिया पर लाइव आकर सभी आरोपों को निराधार बताया और इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया।

विधायक ने कहा कि वह कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और हर मां-बेटी की इज्जत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले लगे आरोप भी जांच में निराधार साबित हो चुके हैं। उन्होंने इसे सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश बताते हुए युवती की लोकेशन, फोन नंबर और जीवनशैली की गहन जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

उन्होंने सवाल उठाया कि बद्दी में कंपनी में काम करने वाली कोई कैसे डेढ़ लाख रुपये का फोन, फ्लैट और ब्रांडेड कपड़े अफोर्ड कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह युवती का मेडिकल कराने, पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करने और मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More