बिलासपुर : एसडीएम कार्यालय झंडूता में कार्यरत क्लर्क गौरव भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। गौरव पर दिल्ली में एक आपराधिक केस दर्ज होने और लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। गौरव बिलासपुर आरएलए में हुए वाहन पंजीकरण के फर्जीवाड़े में फरार चल रहा है।
निदेशक, भूमि अभिलेख हिमाचल प्रदेश, शिमला-9 ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना क्राइम ब्रांच, नई दिल्ली में पंजीकृत की गई है, जो वर्तमान में जांच व पूछताछ के लिए विचारणाधीन है।
डीसी बिलासपुर ने यह भी बताया कि संबंधित कर्मचारी 21 जनवरी, 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर और केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव भारद्वाज लिपिक, कार्यालय उपमंडल दंडाधिकारी (सिविल), झंडूता, जिला बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
- ये भी पढ़ें :
नालागढ़ में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गई जान, टेंपो चालक के खिलाफ केस - कुठार कलां-रक्कड़ सड़क पर 40 दिन तक नहीं दौड़ पाएंगे वाहन, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध



