HomeHimachalSolanड्यूटी में कोताही बरतने पर 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर,...

ड्यूटी में कोताही बरतने पर 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर, 4 होमगार्ड भेजे बटालियन

पुलिस अफसरों को फीडबैक मिल रही थी कि रात दो बजे तक नाकेबंदी और गश्त सख्त रहती है, लेकिन इसके बाद ढिलाई बरती जाती है। इसी को परखने के लिए एसएसपी ने रात दो बजे के बाद औचक निरीक्षण किया।

सोलन : जिला सोलन में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी गौरव सिंह ने अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ये सख्त कदम उठाया। जानकारी के अनुसार एसएसपी गौरव सिंह ने सोमवार रात करीब दो बजे परवाणू, धर्मपुर और सोलन सदर थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नाकेबंदी और गश्त व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान 5 पुलिसकर्मी और 4 होमगार्ड जवान ड्यूटी में कोताही बरतते पाए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा 4 होमगार्ड जवानों को उनकी बटालियन वापस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चिट्टे की बड़ी खेप लेकर पहुंचे पंजाब के 4 तस्कर सोलन में गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक सहायक उप निरीक्षक को निलंबित किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि पुलिस अफसरों को फीडबैक मिल रही थी कि रात दो बजे तक नाकेबंदी और गश्त सख्त रहती है, लेकिन इसके बाद ढिलाई बरती जाती है। इसी को परखने के लिए एसएसपी ने रात दो बजे के बाद औचक निरीक्षण किया। एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  चंबा के 35 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने यात्रा के चौथे दिन किया दादर व नगर हवेली का दौरा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More