HomeCrimeबद्दी पुलिस की कार्रवाई, दड़ा-सट्टा का अवैध धंधा करते एक काबू

बद्दी पुलिस की कार्रवाई, दड़ा-सट्टा का अवैध धंधा करते एक काबू

आरोपी की तलाशी पर उसके कब्जे से 5550 रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी के स्पेशल सेल ने एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा का अवैध धंधा करते हुए काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि भूपेंद्र सिंह निवासी गांव दासोमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को दासोमाजरा क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों के पास सड़क किनारे राहगीरों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा (जुआ) का अवैध धंधा कर रहा है।

इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की तलाशी पर उसके कब्जे से 5550 रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना वैध दस्तावेज भारत में रह रही उज़्बेकिस्तान की महिला नाहन में गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More