HomeHimachalShimlaकांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899...

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ जल्द मिलेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्य में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजना की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

शिमला : पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की गुरुवार को समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपये की भूमि आवंटन राशि जारी कर लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है, जबकि 1899 करोड़ रुपये की अन्य आवंटन राशि शीघ्र ही वितरित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल कांगड़ा जिले की बल्कि राज्य के आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र में हाई एंड टूरिस्ट भी आकर्षित होंगे।

ये भी पढ़ें:  सोलन पुलिस की सराहनीय मुहिम : नशे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में अवेयरनेस कैंपेन

मुख्यमंत्री ने राज्य में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजना की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। संजौली और रामपुर हेलीपोर्ट के लिए डीजीसीए से परिचालन प्राधिकरण प्राप्त हो गया है और निर्देश दिए कि शेष आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही परिचालन शुरू किया जाना चाहिए।

उन्होंने मंडी जिले के कंगनीधार, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर, कुल्लू जिले के सुल्तानपुर, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ और हमीरपुर जिले के जसकोट में स्थापित किए जा रहे अन्य हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अगले वर्ष तक इन परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

सीएम ने कहा कि पर्यटकों के लिए बेहतर हवाई संपर्क से इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर संचालन के लिए नए मार्गों की पहचान कर उन्हें शुरू किया जाना चाहिए।

उन्होंने बिलासपुर जिले में औहर पर्यटन परिसर के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इसका अब तक 46 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने एशियाई विकास बैंक के वित्त पोषण से निर्मित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा को सीएम ने दी बधाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More