HomeCrimeसोलन में सिरमौर के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, अपने दोस्त...

सोलन में सिरमौर के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, अपने दोस्त के कमरे में इस हालत में मिला

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में पुलिस धारा 194 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्रवाई में जुटी है।

सोलन : जिला सोलन में सिरमौर के एक युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक की पहचान पंकज कुमार (22) निवासी गांव व डाकखाना टटियाना, तहसील कमरऊ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी शहर सोलन को सूचना मिली कि जौणाजी रोड़ पर स्थित ठाकुर भवन में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौका पर ठाकुर भवन की पहली मंजिल के कमरे में एक युवक पंखे से फंदा लगाकर लटका मिला।

पुलिस को मौके से टूटा हुआ एक मोबाइल फोन, शराब की बोतल के कांच के टुकड़े व रस्सी के टूटे टुकड़े भी बरामद हुए। परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शरीर का निरीक्षण करने पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:  डॉ. राघव की बर्खास्तगी पर भड़का पांवटा साहिब, बाजार बंद कर सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, मां रजनी भी हुईं शामिल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने राज्य न्यायालयिक वैज्ञानिक प्रयोगशाला की विशेषज्ञ टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया।

जांच के दौरान पाया गया कि मृतक पंकज कुमार ने जिस कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की, वह उसके दोस्त कुलदीप सिंह का है। उसका दोस्त भी सिरमौर का ही रहने वाला है और मृतक के साथ ही कैटरिंग का काम करता है।

जांच पर यह भी पाया गया कि मृतक कोटला नाला सोलन में अपने जीजा के पास रहता था और कभी कभार अपने दोस्त कुलदीप के कमरे आता-जाता था।

घटना के दिन कुलदीप कुमार अपने कमरे में नहीं था। वह अपने गांव टटियाना सिरमौर गया हुआ था। रात के समय कुलदीप को अनुज नाम के लड़के ने फोन करके बताया कि “उसे पंकज का फोन आया था जिसने कहा कि वह सुसाइड कर रहा है और कल से यह तुम लोगों को नहीं मिलेगा।”

ये भी पढ़ें:  24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

अगले दिन जब कुलदीप एक अन्य व्यक्ति वीरेंद्र शर्मा के साथ अपने कमरे में पंहुचा तो पाया कि पंकज पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था, जिसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में पुलिस धारा 194 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More