HomeHimachalSirmaurअनीता और नवनीत चौधरी को महिला मोर्चा पांवटा साहिब की महामंत्री की...

अनीता और नवनीत चौधरी को महिला मोर्चा पांवटा साहिब की महामंत्री की कमान

टीम में अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, ताकि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके। नीलम कुमारी, मीना कुमारी, सुषमा देवी व नीता देवी को उपाध्यक्ष बनाया है।

पांवटा साहिब : भाजपा महिला मोर्चा पांवटा साहिब की अध्यक्ष गुरमीत कौर ने महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

उन्होंने पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार से चर्चा के बाद संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया है।

टीम में अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, ताकि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके। उन्होंने नीलम कुमारी, मीना कुमारी, सुषमा देवी व नीता देवी को उपाध्यक्ष बनाया है।

ये भी पढ़ें:  PTA की आम सभा 19 अगस्त के लिए स्थगित, अभिभावकों का न्यूनतम कोरम नहीं हुआ पूरा

अनीता देवी व नवनीत चौधरी को महामंत्री का पद सौंपा गया है। इसके अलावा सुनीता शर्मा, कल्पना देवी, सीता देवी व संध्या देवी को सचिव, मोनिका देवी को कोषाध्यक्ष, सुनीता देवी व अनीता देवी को प्रवक्ता, अबिता पंवार को मीडिया प्रभारी, अनीता देवी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि, 11 महिलाओं को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

महिला मंडल अध्यक्ष गुरमीत कौर ने कहा कि महिला मोर्चा हर बार भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी साबित हुआ है। यह टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेगी।

ये भी पढ़ें:  अंबोया में राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द भरे जाएंगे 9 हजार पद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More