HomeHimachalसिरमौर के जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल ने बैडमिंटन में जीते रजत...

सिरमौर के जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल ने बैडमिंटन में जीते रजत और कांस्य पदक

जिला सिरमौर की पुरुष बैडमिंटन टीम ने सभी श्रेणियों 30 प्लस, 40 प्लस और 50 प्लस में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। जिला सिरमौर की बैडमिंटन टीम में सोहन लाल जलोटा, करण शर्मा, वसंत चौहान, कुश ठाकुर, विक्रम कंवर व सुशील राणा शामिल रहे। 

नाहन : 14वें राज्यस्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटन मास्टर्स गेम्स हमीरपुर में आयोजित हुए। महिला एवं पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

जिला सिरमौर की पुरुष बैडमिंटन टीम ने सभी श्रेणियों 30 प्लस, 40 प्लस और 50 प्लस में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। जिला सिरमौर की बैडमिंटन टीम में सोहन लाल जलोटा, करण शर्मा, वसंत चौहान, कुश ठाकुर, विक्रम कंवर व सुशील राणा शामिल रहे।

जिला श्रम अधिकारी सिरमौर सोहन लाल जलोटा ने आयु 50 प्लस एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि 55 प्लस पुरुष युगल में सोहन लाल जलोटा ने रजत और एकल में भी रजत पदक जीता। वहींं, करण शर्मा ने आयु 30 प्लस एकल में रजत पदक, युगल में करण शर्मा और वसंत चौहान ने 30 प्लस में रजत पदक जीता।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश

कुश ठाकुर 40 प्लस एकल में रजत पदक, कुश ठाकुर और वसंत चौहान में 40 प्लस युगल में कांस्य पदक जीता। कुश ठाकुर और विक्रम कंवर ने 35 प्लस युगल में रजत पदक, विक्रम कंवर और सुशील राणा 40 प्लस युगल में रजत पदक जीता। इसके साथ साथ सुशील राणा ने आयु 45 प्लस और 50 प्लस एकल कांस्य पदक जीता।

उधर, जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी योगी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी खेलों में जिला सिरमौर के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  आईआरबी छठी बटालियन धौलाकुआं में 31 मई से शुरू होगी जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More