HomeCrimeसड़क किनारे खड़ा था युवक, शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली...

सड़क किनारे खड़ा था युवक, शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो निकला ये अवैध सामान

गश्त के दौरान टीम जब राजपुर बाजार पहुंची तो दुकान के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी के दौरान व्यक्ति के दाहिने हाथ में पकड़े एक कैरी बैग को चेक किया गया।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना की टीम गोरखुवाला, डांडा पागर और अम्बोया क्षेत्रों में गश्त, यातायात चेकिंग और जुआ व मादक पदार्थ अधिनियमों से जुड़ी खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए रवाना हुई थी।

गश्त के दौरान टीम जब राजपुर बाजार पहुंची तो दुकान के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी के दौरान व्यक्ति के दाहिने हाथ में पकड़े एक कैरी बैग को चेक किया गया।

ये भी पढ़ें:  RDG बंद कर केंद्र सरकार ने छीना हिमाचल का अधिकार : विपुल शर्मा

कैरी बैग के अंदर एक पॉलिथीन के लिफाफे में बत्तीनुमा काले रंग का पदार्थ पाया गया, जिसकी पहचान चरस के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी रजत शर्मा निवासी गांव बनौर को गिरफ्तार किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुरुवाला पुलिस थाना में आरोपी के विरुद्ध ND&PS Act में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अन्वेषण के दौरान नोटिस पर पाबंद कर अदालत के समक्ष पेश किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  मंडी : पड्डल मैदान में होगा 'सरकार' के 3 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यस्तरीय समारोह, DC ने की तैयारियों की समीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More