HomeEmploymentजिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 14 नवंबर को इन पदों के लिए...

जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 14 नवंबर को इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

बिलासपुर : निजी बी.के. बिजिनेश वैंचर टंबल ड्राई, बिलासपुर ने टेक्निकल स्टाफ (वाशर एवं आइरॉन) और स्टोर मैनेजर के एक-एक पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 14 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में सुबह 11 बजे से लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इन पदों के इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 14 नवंबर को सुबह 11 बजे कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 82197-73003 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक, दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More