HomeHimachalMandiDC मंडी पहुंचे सुधार और सिल्हबुधाणी, व्यापक नुकसान के बाद जारी राहत...

DC मंडी पहुंचे सुधार और सिल्हबुधाणी, व्यापक नुकसान के बाद जारी राहत कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

डीसी ने पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल भवन का निरीक्षण किया और इन संस्थानों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष रूप से आकलन किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और मौजूदा राहत गतिविधियों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मंडी : डीसी मंडी अपूर्व देवगन अधिकारियों की टीम के साथ मंडी जिले के दूरस्थ क्षेत्र सुधार और सिल्हबुधाणी का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्होंने बरसात से हुए व्यापक नुकसान के बाद चल रहे राहत एवं बहाली कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी पुनर्बहाली कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। बरसात के दौरान इन क्षेत्रों में बड़े स्तर पर भूस्खलन की घटनाएं दर्ज हुई थीं, जिनसे बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंची।

डीसी ने पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल भवन का निरीक्षण किया और इन संस्थानों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष रूप से आकलन किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और मौजूदा राहत गतिविधियों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने कमरू घाटी से किया प्रस्थान, 9 दिन चलेगी पैदल यात्रा

भारी बारिश के चलते स्कूल, पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र सहित कई सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचा था और कई स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्राथमिकता के आधार पर बहाली कार्य शुरू किए गए।

उन्होंने एसडीएम पधर को निर्देश दिया कि वे इस क्षेत्र का नियमित दौरा सुनिश्चित करें और राहत कार्यों की गति बनाए रखें, ताकि प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक, खंड विकास अधिकारी पधर विनय चौहान तथा क्षेत्र के पटवारी और पंचायत सचिव मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 20 तक मौसम खराब रहने के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More