HomeAccidentसिरमौर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक...

सिरमौर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते स्थिति तनावपूर्ण बन गई। देर रात तक लोग मौके पर डटे हुए थे।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

ये हादसा गत देर शाम शिवपुर में पेश आया। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी नवादा, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव शिवपुर के समीप पुरुवाला की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर HP17D-9955 ने मोटरसाइकिल नंबर HP17F-8347 को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते स्थिति तनावपूर्ण बन गई। देर रात तक लोग मौके पर डटे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुखराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ कॉलेज और नौणी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे शोध व नवाचार के नए अवसर

लोगों का आरोप है कि बार-बार ट्रालों के कारण हादसे हो रहे हैं, जिसकी लगातार शिकायतें करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लोग शव को सड़क पर रख देर रात तक धरना प्रदर्शन करते रहे। इससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। आरोपी चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  NIT हमीरपुर में NCC कैडेटों का दमदार एयर शो, स्वयं निर्मित ड्रोन और RC विमान ने बिखेरा रोमांच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More