HomeCrimeददाहू-पनार सड़क पर चिट्टे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर...

ददाहू-पनार सड़क पर चिट्टे के साथ ये शख्स गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर ले जा रहा था नशा

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

नाहन : जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस थाना श्री रेणुकाजी की पुलिस टीम ने चिट्टे सहित एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त व मादक पदार्थ अधिनियम में गुप्त सूचनाएं एकत्रित करने के लिए इलाके में रवाना थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि अभिषेक ठाकुर निवासी चूली चिट्टा बेचने का धंधा करता है, जो अपनी बाइक पर ददाहू से पनार की तरफ जा रहा है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को चालक सहित पनार सड़क पर दाबड़ में नाका लगाकर रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की दाहिनी तरफ टायर के अंदर रखे एक लिफाफे से 6.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  पुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर से शीतला माता मंदिर तक नो पार्किंग जोन घोषित, अधिसूचना जारी

एसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक के खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More