HomeHimachalChambaडॉ. प्रशांत रमण रवि के लिखित काव्य संग्रह 'पहाड़ में प्रार्थना' का...

डॉ. प्रशांत रमण रवि के लिखित काव्य संग्रह ‘पहाड़ में प्रार्थना’ का विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के सचिव व भाषा कला एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क और ऊर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि चंबा के प्रमुख समाजसेवी पद्मश्री विजय शर्मा इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

चंबा : भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय चंबा में डॉ. प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह पहाड़ में प्रार्थना का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के सचिव व भाषा कला एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क और ऊर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि चंबा के प्रमुख समाजसेवी पद्मश्री विजय शर्मा इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला के प्रो. चंद्रकांत, कवि एवं लेखक अजेय, सहायक प्रोफेसर (हिंदी) स्नेहदीप और डॉ. सत्यनारायण स्नेही सहित अनेक वक्ताओं ने डॉ. प्रशांत रमन रवि के नव विमोचित काव्य संग्रह पहाड़ में प्रार्थना के संबंध में लेखक के काव्य संग्रह से जुड़े विभिन्न विषयों के संबंध में अपने विचार सांझा किए।

ये भी पढ़ें:  सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम : सहायक आयुक्त

इस अवसर पर राकेश कंवर ने अपने संबोधन में डॉ. प्रशांत रमन रवि द्वारा पहाड़ में प्रार्थना नामक काव्य संग्रह के माध्यम से समाज को शिक्षित व संवेदनशील बनाने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राकेश कंवर ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आए विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व व इसके विभिन्न पहलुओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि से अपने करिअर और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के बारे में भी प्रश्न किए, जिनके सचिव राकेश कंवर ने विस्तृत उत्तर दिए। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस आयोजन में मंच का संचालन भाषा एवं संस्कृति विभाग की उपनिदेशक कुसुम संघईक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव विभाग के संयुक्त निदेशक भानु गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाइए और जीतिए 25 हजार की इनामी राशि, परिवहन विभाग लेकर आया बड़ा मौका

इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की सहायक निदेशक सुनीता ठाकुर, सेवानिवृत्त उपनिदेशक विद्यासागर, डॉ. प्रशांत रमण रवि और जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More