HomeNationalफिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति युवाओं की प्रेरणा बनकर उभरे मनीष कश्यप,...

फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति युवाओं की प्रेरणा बनकर उभरे मनीष कश्यप, हिमाचल से इनका संबंध

जिम 13 के संस्थापक मनीष कश्यप ने विश्व फिटनेस महासंघ (डब्ल्यूएफएफ) में 'अंतरराष्ट्रीय जज' के रूप में अर्हता (क्वालीफाई करने) प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश के साथ साथ भारत का गौरव भी बढ़ाया है।

चंद्रकांत पाराशर
दिल्ली एनसीआर : अच्छे स्वास्थ्य व फिटनेस के क्षेत्र में युवाओं को भरपूर अवसर देने वाले जिम 13 के संस्थापक मनीष कश्यप ने विश्व फिटनेस महासंघ (डब्ल्यूएफएफ) में ‘अंतरराष्ट्रीय जज’ के रूप में अर्हता (क्वालीफाई करने) प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश के साथ साथ भारत का गौरव भी बढ़ाया है।

उन्हें यह प्रमाण-पत्र इसी वर्ष मई माह में मुंबई स्थित बाल गन्धर्व रंग मंदिर बांद्रा (west mumbai) सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन-WFF इंटरनेशनल के विश्व अध्यक्ष ग्रीम लांस फील्ड द्वारा प्रदान किया गया।

ग्रीम लांस फील्ड एक सेवानिवृत्त ऑस्ट्रेलियाई बॉडी बिल्डर हैं, जिन्हें 1991 में NABBA मास्टर्स मिस्टर यूनिवर्स और 1978 में मिस्टर ऑस्ट्रेलिया जीतने के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

अपने बचपन से ही फिटनेस पसंद लोगों के दीवाने और फिटनेस मॉडल बनने का सपना देखने वाले जिला शिमला के रामपुर बुशहर के मूल निवासी मनीष कश्यप के मध्यम-वर्गीय पारिवारिक हालात इतने अनुकूल नहीं थे। इसी वजह से उनके समक्ष अवसरों की कमी और वित्तीय संकट जैसी कई रुकावटें आईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

समर्पण, अनुशासन, बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के प्रति जुनून की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंचकर वह अभी भी स्वयं को एक प्रशिक्षु ही मानते हैं।

वह वर्ष 2016 से हिमाचल प्रदेश में जिला व राज्य स्तर की बॉडी बिल्डिंग फिटनेस (Body building-Fitness) प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित कर फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जन साधारण विशेषकर युवा वर्ग में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश में लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को जारी होंगे नोटिस, सीएम ने दिए निर्देश

इसकी अगली कड़ी में वह पहली बार आगामी 14-15 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की ‘मिस्टर इंडिया’, ‘मिस इंडिया’ प्रतियोगिता पंचकूला (चंडीगढ़) स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित करने जा रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More