HomeHimachal‘फ्रॉड इन फाइल्स-ए कम्पेंडियम ऑफ केस स्टडीज’ का विमोचन, पूर्व आईएएस अधिकारी...

‘फ्रॉड इन फाइल्स-ए कम्पेंडियम ऑफ केस स्टडीज’ का विमोचन, पूर्व आईएएस अधिकारी ने लिखी है पुस्तक

शिमला : पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. अरूण शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘फ्रॉड इन फाइल्स-ए कम्पेंडियम ऑफ केस स्टडीज’ का वीरवार को ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विमोचन किया.

मुख्यमंत्री ने डॉ. अरूण शर्मा को उनकी नई पुस्तक के विमोचन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक संस्थागत कमियों पर प्रकाश डालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए कहा कि लोगों की मुश्किलों को कम करने वाले प्रयास सराहनीय है.

प्रदेश सरकार ने व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनमें लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुराने कानूनों में संशोधन और निरस्त करने जैसे प्रयास शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:  सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध 'ओल्ड मोंक' जब्त; चालक फरार

लेखक डॉ. अरूण शर्मा ने पुस्तक के बारे में बताया कि यह पुस्तक एक अदृश्य समानांतर, अनियंत्रित व्यवस्था को सामने लाती है जिसका समाधान करना आवश्यक है. इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और सुरेश कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More