HomeHimachalShimlaधर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर: CM

धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमें आपसी सम्मान, भाईचारे और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन ‘विविधता में एकता’ और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रकाश स्तंभ है।

श्री आनंदपुर साहिब : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने केवल सिख धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि सभी धर्म और हर पंथ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। अत्याचार के खिलाफ उनका अडिग साहस आज भी हमें प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमें आपसी सम्मान, भाईचारे और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन ‘विविधता में एकता’ और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रकाश स्तंभ है।

ये भी पढ़ें:  NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

आज जब समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब गुरु तेग बहादुर जी की विरासत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा, विवेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More