ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को प्रशासनिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए लाडली फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बीते कल बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित रहे।
वर्ष 2021 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वर्तमान में वे ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।
जसवाल को मिला यह सम्मान उनकी प्रशासनिक सेवाओं और कार्यों की पहचान है। उनके सम्मानित होने से ऊना जिले का गौरव भी बढ़ा है। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना, एचएएस अधिकारी अपराजिता चंदेल, पत्रकार संजीव शर्मा और डीएसपी राजकुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
- ये भी पढ़ें : चुराह के बैरागढ़ में CM सुक्खू का ऐलान; 182 महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500 प्रतिमाह, अगले सत्र से खुलेगा CBSE स्कूल
- ये भी पढ़ें : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी ध्यान दें… बचत खाते के साथ आधार सीडिंग करवाना जरूरी, वरना हो सकती है परेशानी




