HomeHimachalBilaspurयहां भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ता के पद, 6 दिसंबर आवेदन की अंतिम...

यहां भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ता के पद, 6 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख, जानें शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें

इस पद के लिए केवल उसी वार्ड की ही महिला आवेदन कर सकती है। शहरी क्षेत्र के लिए उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्र के लिए कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है।

बिलासपुर : खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत कोठी के वार्ड नंबर 1 व 4 से एक आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत भराड़ी के वार्ड नंबर 3 व 4 से एक आशा का पद, नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर 3 से एक आशा कार्यकर्ता का पद स्वीकृत हुआ है।

इस पद के लिए केवल उसी वार्ड की ही महिला आवेदन कर सकती है। शहरी क्षेत्र के लिए उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्र के लिए कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदनकर्ता का वार्ड नंबर का प्रपत्र पंचायत सचिव, ईओ नगर परिषद द्वारा जारी किया होना चाहिए। आवेदनकर्ता की आयु 25 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। विवाहित, विधवा तलाकशुदा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में ट्रांसजेंडर के लिए गरिमा गृह की अंतरिम व्यवस्था लागू

आवेदनकर्ता सादे कागज पर लिखकर साथ में आधार कार्ड आठवीं या दसवीं या अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बीपीएल, अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर सहित और अपना फोटो अपने आवेदन के साथ संलग्न करें।

अधूरे व अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अपने आवेदन पत्र खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में बता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हैं बीएड कोर्स के विषयः आयोग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More