HomeHimachalMandiDC मंडी की अपील : नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए...

DC मंडी की अपील : नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं जिलावासी

मंडी : डीसी अपूर्व देवगन ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और जनता तीनों के संयुक्त प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

अपूर्व देवगन ने जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में रह रहे लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे, जो नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे संदिग्ध लोगों की गतिविधियों से स्थानीय निवासी भी परेशान रहते हैं और इस समस्या के उन्मूलन के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर की अपील: जिले में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, अनावश्यक भंडारण न करें

डीसी ने बताया कि नशे के लेन-देन अथवा इस तरह की गतिविधियों की जानकारी कार्यालय के ई-मेल dcmandi33@gmail.com अथवा मंडी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 9317221001 पर दी जा सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने के लिए लोगों से निरंतर सहयोग की अपील करते रहे हैं।

यदि किसी क्षेत्र में छापेमारी, पुलिस गश्त बढ़ाने या विशेष निगरानी की आवश्यकता हो, तो नागरिक बिना किसी भय या झिझक के सूचना दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सांसद की विवादित टिप्पणी पर बवाल : नाहन में पुलिस ने पहला पुतला छीना तो प्रदर्शनकारियों ने दूसरा फूंका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More