होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर गड्ढों से मुक्ति! हाईवे के इस हिस्से पर...

पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर गड्ढों से मुक्ति! हाईवे के इस हिस्से पर 61.90 लाख से जारी है मरम्मत कार्य

सैनवाला से लेकर कालाअंब तक जगह-जगह गड्ढे वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बने हुए थे। देहरादून, चंडीगढ़ व अंबाला को जोड़ने वाले इस नेशनल हाईवे पर हिमाचल में कालाअंब, मोगीनंद और सैनवाला के बीच एनएच की खराब हालत से वाहन चालक ही नहीं स्थानीय लोग भी परेशान हो चुके थे।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर पैचवर्क से वाहन चालकों को गहरे गड्ढों और धूल-मिट्टी से निजात मिली है।

एनएच विभाग ने बड़े और लंबे पैच पर गड्ढों को भरने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अब सिर्फ 2 किलोमीटर कार्य शेष रह गया है, जिसमें छोटे पैच लगाकर गड्ढों को भरा जाएगा। इसके ऑनलाइन टेंडर अवैध हुए थे।

करीब 61.90 लाख रुपए की लागत से मोगीनंद के समीप सलानी पुल से लेकर कालाअंब तक 6 किलोमीटर के खराब पोर्शन का मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

एनएच के अधिकारी कार्य की गुणवत्ता जांच रहे हैं। एसडीओ सूर्यकांत सेमवाल और जेई सूरत पुंडीर गुरुवार को मौके पर पहुंचे और कार्य का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा नेशनल खेलने का मौका

दरअसल, बरसात के बाद इस नेशनल हाईवे की हालत बद से बदतर हो गई थी। सैनवाला से लेकर कालाअंब तक जगह-जगह गड्ढे वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बने हुए थे।

देहरादून, चंडीगढ़ व अंबाला को जोड़ने वाले इस नेशनल हाईवे पर हिमाचल में कालाअंब, मोगीनंद और सैनवाला के बीच एनएच की खराब हालत से वाहन चालक ही नहीं स्थानीय लोग भी परेशान हो चुके थे।

जगह-जगह गहरे गड्ढों से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा था, वहीं धूल मिट्टी से हाईवे के किनारे रह रहे लोगों के साथ साथ ढाबे व होटल आदि दुकानें चलाकर आजीविका कमा रहे लोगों का जीना भी दूभर हो रहा था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सुबह चला हादसे का पता, झाड़ियों में मिला चालक का शव

हाल ही में एनएच विभाग ने इस हिस्से को दुरुस्त करने के लिए टेंडर अवॉर्ड किए थे। टेंडर आवंटित होने के बाद तुरंत कार्य शुरू करवाया। नेशनल हाईवे पर कार्य शुरू होने के बाद अब काफी हद तक वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। वहीं, धूल मिट्टी से भी निजात मिली है।

उधर, एसडीओ सूर्यकांत सेमवाल ने बताया कि जल्द ही पैच वर्क पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके पर कार्य की गुणवत्ता जांची जा रही है।

पहले लंबे पैच पर टारिंग का कार्य किया जा रहा है, जो तकरीबन पूरा हो चुका है। अब 2 किलोमीटर के हिस्से पर छोटे पैच भरे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  स्टेट हॉस्टल बिलासपुर बना महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का विजेता, राजपुरा को 23 अंकों से हराया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More