सोलन : झारखंड के रांची स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 25 से 27 दिसंबर तक होने वाली 27वीं सीनियर यूथ एंड मिनी नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के तीन रेफरी होंगे।
हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गोबिंद सिंह चैंइक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रविंद्र कुमार, ज्ञान सिंह और बहादर सिंह का रेफरी के रूप में चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की पुरूष व महिला टीमें भी भाग लेंगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य मीडिया प्रभारी यशपाल सिंह कपूर ने दी।






